May 30, 2026

सड़क, पुल, आंतरिक मार्गो में आ रही फोरेस्ट क्लिरेंस की दिक्कतों को शीघ्र दूर कर निर्माण कार्य जल्द करें शुरू -जोशी

0
_IMG_000000_000000

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़को से संबंधित पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा।

 

सड़क, पुल, आंतरिक मार्गो में आ रही फोरेस्ट क्लिरेंस की दिक्कतों को शीघ्र दूर कर निर्माण कार्य जल्द करें शुरू -जोशी

 

देहरादून,20 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़को से संबंधित पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल सड़को, पुलों, आंतरिक मार्गो के निर्माण कार्यों की प्रगति की अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।

मंत्री जोशी ने बैठक में अधिकारियों को सहस्त्रधारा रोड़ का डामरीकरण बारलोगंज चामासारी, सालावाला, विजय कालोनी, सहस्त्रधारा बायपास, अमन विहार सहित कई जगहों की आंतरिक सड़क मार्गों के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने निर्धरित तिथि पर कार्य पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रथम चरण के कार्य लगभग पूर्ण हो चुके है। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को शासन से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने ओर सड़क,पुल, आंतरिक मार्गो में आ रही फोरेस्ट क्लिरेंस की दिक्कतों को शीघ्र दूर कर निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, वीर सिंह, डीएफओ नीतीशमणि त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता प्रत्युश कुमार, अधिशासी अभियंता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed