May 30, 2026

जंगल में भूस्खलन होने से नष्ट हुए पेड़-पौधे, पशु-पक्षी भी हो रहे प्रभावित

0
_IMG_000000_000000

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद के अंतर्गत नौगांव में से ग्रामीणों की सहायता एवम ग्रो ट्रीज संस्था के द्वारा लगाए गए अस्सी हजार से अधिक पौधों को पिछले महीने हुई लगातार हुई बरसात के कारण भूस्खलन होने से काफी नुकसान झेलना पडा है।

जंगलों में ये भूस्खलन लगातार हो रही बरसात के कारण हुआ है। लगातार हो रही बारिश से जंगल के कई हिस्सों की जमीन में धसांव देखने को मिल रहा है जिससे की जानवरों के लिए चारा पत्ती जुटाने में गांव वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है नौगांव के ग्रामीणों ने बताया के कुछ दिन पहले जंगल में भूस्खलन होता देखा गया जिस पर प्लांटेशन के चौकीदार सहित ग्रामीणों ने चिंता जताई। क्षेत्र में पिछले साल हुए पौधारोपण के पौधों को भूस्खलन से भारी नुकसान पहुंचा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed