May 30, 2026

मंत्री बोले – आज मुकाबला राष्ट्र भक्त और देश द्रोहियों में है, ये वही कन्हैया कुमार है, जिसने जेएनयू में कहा था भारत तेरे टुकड़े होंगे।

0
IMG-20240508-WA0021

मंत्री बोले – आज मुकाबला राष्ट्र भक्त और देश द्रोहियों में है, ये वही कन्हैया कुमार है, जिसने जेएनयू में कहा था भारत तेरे टुकड़े होंगे।

 

 

दिल्ली के लोगों की यादाश्त कमजोर नहीं दिल्ली की जनता कांग्रेस नेता  कन्हैया कुमार को सबक सिखाएंगे – गणेश जोशी।

 

नई दिल्ली, 09 मई। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार शाम को उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के समर्थन में बुराड़ी में आयोजित जनसभा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के साथ जनसभा को सम्बोधित किया।

 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बड़ी संख्या में आई जनता से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमन्त्री बनाने के लिए आगामी 25 मई को अधिक से अधिक मतदान करने की लोगों से अपील भी की।

 

मीडिया में जारी बयान में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज पूरा देश राममय है। उन्होंने कहा आज मुकाबला राम भक्तो और राम विरोधियों के बीच में है। मंत्री ने कहा आज मुकाबला राष्ट्र भक्त और देश द्रोहियों में है। उन्होंने कहा यही वो कन्हैया कुमार है जिसने जेएनयू में कहा था भारत तेरे टुकड़े होंगे। मंत्री ने कहा दिल्ली के लोगों की यादाश्त कमजोर नहीं है। दिल्ली की जनता कांग्रेस नेता  कन्हैया कुमार को सबक सिखाएंगे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा दिल्ली की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से स्पष्ट है कि इस चुनाव में आम जनमानस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों पर मुहर लगाते हुए तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा *मोदी जो कहते हैं वह करते हैं* और यही कारण है कि देश की जनता अबकी बार 400 पार के संकल्प को सिद्ध करने जा रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों में भाजपा एक नया इतिहास बनाने जा रही है। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी ने भी जनसभा को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष पूनम चौहान जिला अध्यक्ष नवीन त्यागी, कार्यालय प्रभारी विष्णु मित्तल, विधायक अजय महावर, राजा इकबाल, सहसंयोजक सतवीर, राजेश शुक्ला, मोहन गोयल, मनोज गर्ग, ओम प्रकाश, जिला महामंत्री गुलाब सिंह राठौर, राजकुमार, राहुल गौड़, महक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed