April 2, 2026

56 साल बाद मिले चमोली के शहीद जवान नारायण सिंह का पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई।

0
FB_IMG_1727966129101

56 साल बाद मिले चमोली के शहीद जवान नारायण सिंह का पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई।

 

के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव कोलपुड़ी लाकर उनके परिजनों को सौंपा गया। उसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार

 

चमोली, 03 अक्टूबर। चमोली जिले के कोलपुड़ी गांव निवासी शहीद जवान नारायण सिंह का आज उनके पैतृक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद नारायण सिंह को उनके भतीजे श्री जयवीर सिंह व श्री सुजान सिंह ने मुखाग्नि दी।

बता दें कि चमोली जिले के थराली ब्लॉक स्थित कोलपुड़ी गांव निवासी श्री नारायण सिंह भारतीय सेना में सिपाही के पद पर तैनात थे। 07 फरवरी 1968 को भारतीय वायु सेना के विमान से श्री नारायण सिंह 102 अन्य जवानों के साथ चंडीगढ़ से लेह जा रहे थे। इस दौरान रोहतांग दर्रे के पास वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में सवार सभी 102 जवान शहीद हो गए थे। जिनकी तलाश के लिए सेना काफी लंबे समय से सर्च ऑपरेशन चला रही है। इससे पहले वर्ष 2003 में भी पांच जवानों के पार्थिव शरीर मिले थे। साल 2018 में भी एक जवान का पार्थिव शरीर बरामद हुआ था। वहीं, अब 56 साल बाद चार और जवानों के पार्थिव शरीर मिले। जिसमें शहीद नारायण सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को हेलीकॉप्टर से गौचर लाया गया। आज शहीद के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव कोलपुड़ी लाकर उनके परिजनों को सौंपा गया। उसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान थराली विधायक श्री भूपाल राम टम्टा, उप जिलाधिकारी श्री अबरार अहमद सहित सैकड़ों क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Boutique Exobank – Financial Elementor Template Kit Exodio Recording & Sound Studio Elementor Template Kit Exopress | Multipurpose Personal Blog WordPress Theme Expanet – Broadband & Internet Services Elementor Template Kit Experts – Business Professional Theme For Finance Firms Exponent – Modern Multi-Purpose Business WordPress theme Exposure – Personal Portfolio Elementor Template Kit Express Shop for WooCommerce with Audio & Video ExProduct - Single Product Theme Exquisite – Creative Multi-Purpose WordPress Theme