March 31, 2026

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भराड़ीसैंण में किया महिलाओं समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन।

0
IMG_20240821_204218_404

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भराड़ीसैंण में किया महिलाओं समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन।″

भराड़ीसैंण, 21 अगस्त। मानसून सत्र के प्रथम दिवस गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने समूह के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। जिसमें 6 समूह की 42 महिला सदस्यों ने प्रतिभाग करते हुए पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादन, दैनिक उपयोगी सामान, ऑर्गेनिक सब्जी तथा अन्य स्टॉल लगाए गए, जिसमे समूह की महिलाओं की 39,585 रुपए की बिक्री हुई। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने महिला समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की गई तथा स्वयं स्थानीय उत्पादन उत्पाद ख़रीदे। उन्होंने शुद्धता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान आकर्षित करते हुए भविष्य में इन्हें लखपति दीदी बनाने पर और अधिक सहयोग दिए जाने की बात कही गई।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि एनआरएलएम के माध्यम से 05 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कार्यों की सराहना की और भरोसा जताते हुए कहा कि जिस प्रकार स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं कार्य कर रही है और जो राज्य सरकार का वर्ष 2025 तक 1.50 लाख बहिनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। उससे अधिक बहिनें लखपति दीदी बनने के लिए अग्रसर है। जोशी ने कहा कि पिछले वर्ष रक्षाबंधन में समूह की महिलाओं द्वारा 90 लाख और इस वर्ष 01 करोड़ 40 लाख से अधिक की राखियों का विक्रय किया गया है। उन्होंने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं।

इस दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार, सल्ट विधायक महेश जीना, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Boutique WP Creative Banners Builder WP Custom Code – Another Script Customizer For Your Site WP Custom Cursors | WordPress Cursor Plugin WP Data Access Premium WP Defender (WordPress Plugin) WP Domain Checker WP e-Commerce Car/Parts Filter Plugin WP EventsPlus | Events Calendar Registration & Booking WP Fastest Cache WordPress Plugin – Premium WP Featured News Pro | Custom Posts Listing Plugin