May 30, 2026

CM ने एम्स ऋषिकेश पहुँचकर जाना चमोली की घटना में घायल हुए लोगों का हाल, इलाज में कोई कमी न रहने के दिए निर्देश।

0
FB_IMG_1689778445176

 

CM ने एम्स ऋषिकेश पहुँचकर जाना चमोली की घटना में घायल हुए लोगों का हाल, इलाज में कोई कमी न रहने के दिए निर्देश।

 

 

देहरादून 19 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुँचकर जनपद चमोली की घटना में घायल हुए छह लोगों का हाल-चाल जाना। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के संबंध में एम्स के चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की। 

मुख्यमंत्री ने घायलों के इलाज में कोई कमी न रहे, इसकी भी चिकित्सकों से अपेक्षा की। मुख्यमंत्री घटना की जानकारी प्राप्त होते ही चमोली के लिए रवाना हो गये थे, किन्तु मौसम की खराबी के कारण उन्हें वापस आना पड़ा। उसके बाद मुख्यमंत्री ने एम्स, ऋषिकेश जाकर घायलों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस घटना की विस्तृत जांच के साथ ही इसमें पाई जाने वाली लापरवाही के जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री जिला प्रशासन से हर अपडेट की जानकारी ले रहे हैं। एम्स, ऋषिकेश में भर्ती घायलों में महेश कुमार पुत्र रूपदास, नरेन्द्र लाल पुत्र असीम दास, आनन्द पुत्र गम्मालाल, सुशील कुमार पुत्र सुदामा लाल, सन्दीप मेहरा पुत्र सुलोचन, पी.आर.डी. रामचन्द्र पुत्र पुष्कर लाल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed