May 30, 2026

CM धामी ने निरंजनपुर मण्डी में आयोजित कार्यक्रम में कृषि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले किसानों को किया सम्मानित।

0
FB_IMG_1689605711075

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज निरंजनपुर, देहरादून स्थित नवीन मण्डी में आयोजित कार्यक्रम में कृषि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं, इनका परीक्षण काराकर प्रस्ताव बनाए जाएंगे। कुआंवाला-डोईवाला मार्ग स्थित दण्डेश्वर मंदिर का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। उन्होंने पौधा रोप कर लोगों को पौधारोपण के लिये प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 21वीं सदी का भारत पूरी दुनिया को दिशा देने का कार्य कर रहा है। उनकी प्रेरणा से कृषि के क्षेत्र में तमाम अनुसंधान हो रहे हैं। ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक श्री विनोद चमोली , श्री खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजपा नेता श्री अनिल गोयल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed