April 2, 2026

टमाटर की बढ़ती दरों और मुनाफाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन का छापेमारी अभियान जारी।

0
IMG-20230717-WA0091

टमाटर की बढ़ती दरों और मुनाफाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन का छापेमारी अभियान जारी।

 

देहरादून 17 जुलाई। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा टमाटर की बढ़ती दरों एवं मुनाफाखोरी पर रोक लगाए जाने हेतु गठित टीमों को नियमित छापेमारी अभियान चलाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज तहसीलदार सदर मो0 शादाब के नेतृत्व में टीम द्वारा तहसील सदर अंतर्गत विभिन्न जगह छापेमारी की गई।

आज दूसरे दिन टीम द्वारा आराघर चौक, धरमपुर मंडी, एलआईसी बिल्डिंग के समीप मंडी, 6 नंबर पुलिया मंडी, का निरीक्षण करते हुए टमाटर की ओवर रेटिंग रोकने हेतु प्रतिष्ठानों पर टमाटर की गुणवत्ता के आधार पर प्रति किलो फुटकर दर की सूची चस्पा की गई। इस दौरान सब्जी विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी गई कि मुनाफाखोरी करने तथा निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर बेचे जाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस दौरान टीम द्वारा उपभोक्ताओं से भी वार्ता की गई उपभोक्ताओं द्वारा बताया गया कि समाचारों में प्रकाशित खबर एवं छापेमारी की कार्रवाई के बाद टमाटर के दामों में कमी आई है। टीमों द्वार छापेमारी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल, उप निरीक्षक पुलिस बलबीर डोभाल सहित कार्मिक मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Boutique Gana – Music and Event WordPress Theme gAppointments – Appointment booking addon for Gravity Forms Garanti 3D Virtual POS Gateway for WooCommerce Garax – Automotive WordPress Theme Garda – Gardening WordPress Theme Garden Care – Gardening and Landscaping WordPress Theme Garden HUB – Lawn & Landscaping WordPress Theme Garden – Landscape Gardening WordPress Theme Garvest – Nature Cottages Elementor Template Kit Gastros Garage – Motorcycle Service Repair Elementor Template Kit