जंगल में आग लगने से नष्ट हुए पेड़-पौधे व पशु- पक्षी भी हो रहे प्रभावित

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद के अपर यमुना वन प्रभाग के अंतर्गत कंडारी में लगी आग ने वन क्षेत्र के पेड़ों और पिछले साल ग्रामीणों के द्वारा ग्रो ट्रीज संस्था के द्वारा लगाए गए तीस हजार पौधों को आग ने आगोश में ले लिया। जंगलों में ये आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी है, फिलहाल इन कारणों का पता नहीं चल पाया। वही इस मामले पर आशंका जताई जा रही है कि वन क्षेत्र में पशुओं को चराने वाले चरवाहों द्वारा बीड़ी पीकर फेंक देने से जंगल मे आग लगी होगी ।
कंडारी के ग्रामीणों ने बताया के कुछ दिन पहले जंगल में आग लगी हुई देखी गई जिस पर प्लांटेशन के चौकीदार सहित ग्रामीणों ने अधिकतर क्षेत्र में आग पर काबू पा लिया गया था लेकिन कुछ क्षेत्र में पिछले साल हुए पौधारोपण के पौधों को काफी नुकसान पहुंचा आग से पौधों को हुए नुकसान के संबंध में ग्रामीणों ने गांव में एक बैठक की जिसमें यह निर्णय लिया गया कि आगे आने वाले समय में गांव के आसपास किसी भी तरह की आग जैसी घटना ना हो इसके लिए सभी को जागरूक किया।
